Home / उत्तर प्रदेश / दो बाइक की आमने – सामने के टक्कर में दो घायल

दो बाइक की आमने – सामने के टक्कर में दो घायल

मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कटरा रोड पर सृष्टि पैलेस के सामने दो बाइक की आमने – सामने हुई टक्कर में बाइक चालक दोनों युवक घायल हो गए।
शनिवार को दोपहर एक बजे कटरा मार्ग पर दो बाईक सवार युवकों के आमने – सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज, जामताली निवासी अजय कुमार पुत्र रमेश कुमार 26 वर्ष व प्रतापगढ़ जिले के मंगरौरा निवासी जयकृष्ण पुत्र आधा प्रसाद 37 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको स्थानीय लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के पश्चात चिकित्सक द्वारा जयकृष्ण को छुट्टी दे दी गई वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए अजय को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *