Home / Flash / पूर्वांचल प्रवासी संघ के तत्वाधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया

पूर्वांचल प्रवासी संघ के तत्वाधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया

उत्तर पूर्वी दिल्ली । सोनिया विहार पहला पुस्ता स्थित रघुवर पैलेस में पूर्वांचल प्रवासी संघ के तत्वाधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप पाण्डेय के अलावा महेंद्र

दुबे-दूरदर्शन, पंकज तिवारी-अधिवक्ता, राम राज तिवारी-मनोनीत पार्षद, रमेश चंद्र, विनोद मिश्रा, अशोक मिश्रा, हरीश चंद्र पांडे, पवन शुक्ला, अनिल पांडे, जनार्दन मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, तपन मिश्रा,अनित्य नारायण मिश्र बेबाक जौनपुरी, बी एन पांडे, डॉ वाई के झा आदि ने शिरकत की। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के दौरान जहां

गायिका हेमा ध्यानी ने अपनी मोहक वाणी मे लोक गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं प्रतिष्ठित कवि अनित्य नारायण मिश्र बेबाक जौनपुरी ने अपनी रचनाओं के जरिए

लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर बतौर अतिथि उपस्थित दिलीप पाण्डेय ने पूर्वांचल समाज को नववर्ष की बधाई दी साथ ही कविता के जरिए अपने मन के उद्गार भी व्यक्त किए ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *