Home / उत्तर प्रदेश / बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक

बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक

जौनपुर, सू.वि.। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि रबी 2018-19 मौसम में फसलों को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित करते हुए संचालित किया जा रहा है। फसली ऋण लेने वाले समस्त एवं गैर ऋणी कृषक स्वैच्छिक आधार पर कवर किये जाते है। बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2018 है। गेहँू में प्रति हेक्टेयर रुपये 700.44 प्रीमियम पर रुपये 46696 का बीमा, चना में रुपये 652.16 प्रीमियम पर रुपये 43477 का बीमा, मटर में रुपये 581.57 प्रीमियम पर रुपये 38381 का बीमा, लाही-सरसांे पर रुपये 575.72 प्रीमियम पर रुपये 38381 का बीमा एवं आलू पर रु0 3322 प्रीमियम प्रति हेक्टेयर पर रु0 66440 का बीमा दिया जायेगा। गैर ऋणी कृषकों को बैंक खाता, आधार कार्ड, खतौनी, फसल बुवाई का स्वप्रमाणित पत्र, प्रीमियम देना होगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *