बांसवाडा अरूण जोशी । भारत माता मंदिर परियोजना के तहत संचालित स्कुलों का मोहकमपुरा में एक दिवसीय विज्ञान मेलें का आयोजन
भारत माता मंदिर न्यास बांसवाडा परियोजना कें तहत संचालित मावि और उमावि स्कुलों कें भैया बहिनों का एक दिवसीय श्रीनिवास रामानुजन विज्ञान मेलें का आयोजन बुधवार को कुशलगढ क्षैत्र के मोहकमपुरा कस्बें में स्थित श्री राम उच्च माध्यमिक विद्धानिकेतन परिसर में हुआ जिसमें परियोजना कें अडतीस अपेक्षित विद्धालयों में सें तीस स्कुलो के 397 भैया बहिनो ने भाग लेकर 71 आचार्य दीदी के निर्देशन में विज्ञान विषय पर विभिन्न प्रकार कें 56 माॅडल प्रस्तुत किये। विज्ञान मेलें के उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहकमपुरा विद्धानिकेतन के सरंक्षक व विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष हिरासिंह राठौड नें की मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख विहिप के केन्द्रीय संगठन मंत्री रामस्वरूप महाराज रहे तथा विशिष्ट अतिथि कें रूप में विहिप धर्म प्रसार जिलाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह चुण्डावत,विहिप कुशलगढ नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल,समाजसेवी सादर भाई भूरिया मंच पर मौजुद रहे। मेले का उदघाटन अतिथियों द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जहां कार्यक्रम में वेदपाठशाला में पढने वाले जनजाति वर्ग के भैयाओं ने वेद मंत्रों की प्रस्तुति दी तथा डूंगरपुर,बासवाडा सहित अन्य जिलो सें आयें प्रतिभागी भैया बहिनों नें विज्ञान विषय पर अपनें विचार मंच सें प्रकट किये। विज्ञान मेले के प्रभारी घाटोल के रमेश निनामा नें मेलें के महत्व व दस वर्ष से विज्ञान मेलें के आयोजन की जानकारी दी। मोहकमपुरा में आयोजित विज्ञान मेलें में माॅडल अवलोकन करनें कस्बे के राजकीय उमावि,सेवा सदन,ब्रिलियेंट पब्लिक स्कुल,एमपीएम स्कुल कें छात्र छात्रा व स्टाॅफगण भी शामिल हुए। आयोजित विज्ञान मेलें में वंदना का लघु रूप मोहकमपुरा प्रधानाचार्य बहादुरसिंह राठौड नें दिया अतिथियों का परिचय कुशलगढ क्षैत्र प्रभारी जालुसिंह गामोड ने दिया। एक दिवसीय विज्ञान मेलें में परियोजना प्रशिक्षण प्रभारी हिम्मतसिंह देवडा,परियोजना शिक्षा एवं संस्कार प्रमुख उमेश मुदगल,सज्जनगढ प्रधानाचार्य दिनेश पटेल,समाजसेवी राजेश टेलर,हुरजी भाई मच्छार,शांतिलाल सिंगाड,अंतरसिंह राठौड,संगम प्रमुख मांगीलाल मईडा सहित विद्धानिकेतन के आचार्य गण व प्रतिभागी स्कुलो कें भैया बहिन मौजुद रहे।
एक दिवसीय विज्ञान मेलें में माॅडल प्रतियोगिता में जल शुद्धीकरण सयंत्र में सज्जनगढ प्रथम,विद्धतु मोक्षधाम में चितरी द्धितीय,वायु प्रदूषण व रोकथाम में गलियाकोट तृतीय रहे। विचार प्रकटीकरण में आबापुरा प्रथम,गलियाकोट द्धितीय,पीपलखूंट तृतीय तथा क्वीज प्रतियोगिता में सज्जनगझ प्रथम,छोटी सरवन व असावता द्धितीय तथा करावाडा तृतीय स्थान पर रहे। उक्त जानकारी विज्ञान मेला प्रभारी रमेश निनामा व क्षैत्र प्रभारी जालुसिंह गामोड ने दी।
Home / ब्रेकिंग न्यूज़ / तीस स्कुलों के 397 भैया बहिनों नें विज्ञान मेलें में भाग लेकर 56 माॅडल प्रस्तुत किए
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal