जौनपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देशानुसार आज श्रम विभाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाए जाने एवं सामाजिक समरसता के सद्भाव को बढ़ाने हेतु उनके जीवन पर एक गोष्ठी, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर बनी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
गोष्ठी में अतिथि के रूप में साहित्यकार अजय कुमार, जनार्दन प्रसाद अस्थाना, जी.ओ.पी. खरे, जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जी.एस.एन. सिंह, पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति संजय उपाध्याय, यूनिसेफ अंतर्गत नया सवेरा कार्यक्रम के टेक्निकल रिसोर्स पर्सन अमीनुद्दीन, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के जिला को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार पाल, एडवोकेट अच्छेलाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
गोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह तथा संचालन सर्वेश कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ सहायक श्रम द्वारा किया गया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal