Home / Flash / पण्डित राकेश ओझा बनें संचालक

पण्डित राकेश ओझा बनें संचालक

मुंबई, महाराष्ट्र । अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कानपुर के युवा व्यवसायी पण्डित राकेश ओझा को उत्तर प्रदेश के संचालक पद पर राष्ट्रीय संरक्षक पण्डित अनिल प्रताप त्रिपाठी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय के स्वीकृत से जिम्मेदारी दी गई। ओझा जी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश के हर ब्राह्मण परिवार से एक

सदस्य अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन का सदस्य होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का परिवार बहुत ही विशाल रूप धारण कर रहा है आने वाले समय में देश में संगठन हर ब्राह्मण परिवार से जुड़ जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाये। संगठन के कार्याध्यक्ष कमलेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला संघ प्रतिभा शुक्ला,मीरा- भायंदर शहर अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, मुम्बई प्रदेश प्रभारी विभा पाठक,महाराष्ट्र अध्यक्ष राकेश मिश्रा, बिहार अध्यक्ष बबलू पाण्डेय,छत्तीसगढ़ अध्यक्ष उदयन त्रिपाठी,मध्यप्रदेश अध्यक्ष शिवम पाण्डेय,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सज्जन तिवारी सरकार आदि लोगों ने बधाई दी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *