Home / Flash / रेनबो लेडीज क्लब ने मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

रेनबो लेडीज क्लब ने मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

भदोही । रेनबो लेडीज क्लब द्वारा मनीमाजरा स्थित हाउसिंग बोर्ड के होटेल सोलिटेऱ मे जन्माष्टमी महोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया । जिसमे सेकड़ो महिलाओ ने इस उत्सव का आनंद लिया । इस अवसर पर क्लब द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवं संयोजक ज्योति सहगल ने बताया की पहली बार क्लब द्वारा एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे छप्पन भोग, डांडिया , एवं मटकी फोड़ आकर्षण का केंद्र रहे । राधा कृष्ण की झांकिया एवं बच्चो द्वारा भिन भिन तरह की झांकियो ने सबका मन मोह लिया । कृष्ण जी

का बहुत ही सूंदर दरबार लगाया गया । सबने झूला झूलाकर एक दुसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी । लुधियाना से मशूर गायिका प्रीती शर्मा एवं प्रदीप चोपड़ा जी ने अपने भजनो द्वारा सबको नाचने पर मजबूर कर दिया । मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अमित जैन विजेता रहे । पूनम सहगल ने बताया की इसमें लडडू गोपाल जी को छप्पन तरह का भोग लगाया गया और क्लब की महिलाओ द्वारा केक काटकर कृष्ण जी का जन्मदिन मनाया गया । क्लब की महिलाओ द्वारा खूब डांडिया खेला गया । नच लेन दे नई मैनु नच लेन दे, शमा होली खेदन आइए तेरी सलिया ने , चाटि चो मदानी ले गया आदि भजनो पर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया । इस मोके पर महंत अशोक कटारिया जी, सिंह संस के बाबी सिंह जी , पंडित भागवत पृषाद जी, वीएम सहगल जी, अमित जैन जी, डा शिवानी वर्मा जी भी मौजूद रहे। इस कार्यकृम की आयोजक ज्योति सहगल ने कहा कि वे रेनबो लेडीज क्लब की ओर से महिलाओ को लेकर समय समय पर सांकृतिक , सामजिक एवं धार्मिक आयोजन करवाती रहती है । इस बार उन्हें इस तरह का धार्मिक आयोजन करके बहुत ही ख़ुशी है जिसमे क्लब की महिलाओ ने उनको पूरा सहयोग दिया । उन्होंने बताया की वह अगले महीने एक गरीब कन्या की शादी भी कर रहे है जिसका बीते कुछ माह पहले शादी का सारा सामान एवं झुगी सिलेंडर फटने से जल गया था । उन्होंने लोगो से भी अपील की है की अगर कोई अपनी कमाई से कुछ भी इस कन्या के लिए देना चाहता है तो वह उनसे साई मंदिर मकान नो 210 सेक्टर 16 पंचकूला में संपर्क कर सकता है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *