Home / Flash / स्वर्ण व्यवसायी पर प्राणघातक हमलावरों की शीघ्र हो गिरफ्तारी- रामबहादुर बिंद

स्वर्ण व्यवसायी पर प्राणघातक हमलावरों की शीघ्र हो गिरफ्तारी- रामबहादुर बिंद

भदोही,भदोही । सुरियावां क्षेत्र के खरगपुर बाजार में पिछले तीन दिन पहले खरगपुर बाजार के व्यवसायी अवधेश कुमार वर्मा को बदमाशो द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया । जिनका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर मे चल रहा है । जिससे खरगपुर बाजार में दुकानदारों और नौजवानों में आक्रोश व्याप्त है । आज तक तीन दिन बीत गए लेकिन हत्यारो का खुलासा न होने पर खरगपुर

बाजार के नागरिकों के द्वारा विरोध किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह के अंदर हत्यारों का खुलासा नहीं हुआ तो खरगपुर, महजूदा बाजार समेत क्षेत्रीय ग्रामीण मिलकर के खरगपुर बाजार में चक्का जाम करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रामबहादुर बिंद ने कहा खरगपुर बाजार में कई वर्षों से लगातार चोरियां हो रही है । सुरियावा पाली मार्ग ऐसा मार्ग बन गया है कि पुलिस का कोई डर भय नही रह गयाहै । कई लोगों का मोबाइल भी छीन लिया गया, तीन दिन पहले अवधेश वर्मा की घायल कर दिया गया था यह बहुत निंदनीय है ।खरगपुर के निवासी रामचंद्र कनौजिया ने कहा बहुत दुख की बात है ,जिस तरीके से अवधेश वर्मा के गोली मार कर के घायल कर दिया गया ।इस घटना को लेकर खरगपुर महजूदा बाजार के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है। जिलाधिकारी भदोही और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं तत्काल हत्यारों का गिरफ्तारी की जाए। नहीं तो हम लोग आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे । इस अवसर पर रामबहादुर बिंद,रामचन्द्र कन्नौजिया, पंधारी यादव, सुभाष यादव, सर्वेष यादव,संतोष यादव, विधायक बिंद,अर्जुन यादव, पहपट सरोज,प्रदुम्म,रमेश आदि नागरिकगण मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *