आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ । आसपुर देवसरा विकास खण्ड के बिनैका गाँव में शासन द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता मिशन के तहत चयनित संस्था (विंग्स) मिशन प्रतापगढ़ की टीम प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनैका पहुंचकर उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के द्वारा संचालित प्राथमिक/अ0 प्रा0 विद्यालय के बच्चों को जागृत करने व निबंध एवं आर्ट
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में स्कूल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्य देखने के लिए कोर कमेटी में सफाई के प्रति जन जागृति उत्पन्न करने व निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विद्यालय से चयनित छात्रों एवम छात्राओं की टीम बनाकर कोर कमेटी एवं विद्यालय के शिक्षकों ग्राम प्रधान की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनैका के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक यादव ,अखिलेश , सुनील, एवं ग्राम प्रधान बिनैेका श्री रामचंद्र यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कमेटी में सदस्य बनाए गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनैका के बच्चे मनीष प्रधानमंत्री , रोहित शिक्षा मंत्री, राज पर्यावरण मंत्री, नीरज खाद्य मंत्री , अमन संस्कृत मंत्री , अंजलि स्वच्छता मंत्री रूबी एवं अंजली सदस्य के रूप में प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतीक्षा दुबे प्रथम, शिवांगी द्वितीय एवं रोशनी तृतीय स्थान प्राप्त करके उचित इनाम भी प्राप्त किया। कार्यक्रम स्वच्छता से संबंधित होने वाले लाभ के विषय में जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दी गई और स्वच्छता की उपयोगिता भी बताई गयी।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal