प्रतापगढ़ (थाना आसपुर देवसरा) । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 06.08.2018 को समय लगभग 10ः00 बजे जनपद के थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा उ0नि0 श्री आशुतोष त्रिपाठी मय हमराह के थानाक्षेत्र के अमरगढ़ तिराहे पर वाहन चेकिंग/वारण्टी/वांछित अपराधी/संदिग्ध व्यक्ति की तलाश/गश्त कर ही रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर
बताया कि अमरगढ़ से पट्टी जाने वाले रोग पर खड़खड़वा पुल के निकट श्वेतापुर मोड़ पर एक ट्रक नं0- यूपी 77 एन 8974 में अवैध शराब लादकर पट्टी के तरफ जा रहा था कि ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक रुक गया है। यदि जल्दी किया जा तो पकड़ा जा सकता है।
मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर उक्त पुलिस टीम मुखबिर के साथ तत्काल श्वेतापुर मोड़ से 200 मीटर पहले जाकर रुकी। मुखबीर ने ईशार से बताया कि साहब वह ट्रक जो दिखाई दे रहा है ये वही ट्रक है जिसमें अवैध शराब लदी है। पुलिस टीम जैसे आगे बढ़कर ट्रक के पास पहुंची कि कुछ दूर पहले से ही, कुछ लोग पुलिस टीम को देखकर चिल्लाते हुए भागे कि पुलिस आ गयी है, जिनका पीछा किया गया पर वे भाग निकले। उक्त पुलिस टीम द्वारा ट्रक के नजदीक पहुॅंचते ही ट्रक चालक उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-अमजद हुसैन पुत्र फूलमोहम्मद नि0 मेहरौना थाना भाटपरानी जनपद देवरिया।
बरामदगी- (01)- एक अदद ट्रक नं0- यूपी 77 एन 8974
(02)- 920 पेटी अवैध शराब जिसमें 44160 शीशी प्रत्येक 180 एम0एल0 जिस पर बाम्बे स्पेशल व्हिस्की अंकित।
गिरफ्तार अभियुक्त अमजद हुसैन ने बताया कि इस ट्रक में जो अवैध शराब लदी हुई है, इसे हम विजय यादव उपरोक्त के कहने निर्जन स्थान पर खाली करतें हैं जहां से छोटी गाड़ियों द्वारा इसे ले जाया जाता है। जिसकी सहायता कपिल, लल्लू व राजेश करतें हैं। इस शराब का ये लोग व्यापार करतें हैं।
उक्त प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 146/18 धारा 60/72 आबकारी अधि0 तथा धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व धारा 63/65 कापीराईट अधिनियम का अभियोग पंजीकुत किया गया।
पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिपाठी मय हमराह।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal